Gujurat News: दो से ढाई लाख के लिए लड़कियों की तस्करी, एक लड़की की 15 बार रचाई शादी….जानें मानवता को शर्मसार करने वाली कहानी

Gujarat crime news

Gujrat Crime: गुजरात से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां किशोर लड़कियों से जुड़े मानव तस्करी रैकेट मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार, बरामद की गई लड़कियों में से एक लड़की को पिछले 18 वर्षों में 15 पुरुषों को शादी के लिए बेच दिया गया था। पुलिस के अनुसार, समूह ने कथित तौर पर महिलाओं को 2 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये के लिए 35-45 वर्षों के पुरुषों को बेचा गया। वही पुलिस अनुमान लगा रही है कि करीब 8 लड़कियों के अधिक इस तस्करी का शिकार हो सकती है।

13 साल की मासूम की 15 बार शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से एक 13 वर्षीय लड़की को पिछले आठ सालों में 15 पुरुषों को दुल्हन के रूप में बेचा गया था। इस योजना के आरोपी मास्टरमाइंड अशोक पटेल ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में उसके सहयोगियों ने पीड़ित बच्ची का इस्तेमाल करते हुए लगभग 15 और लड़कियों का अपहरण कर लिया और उन्हें बेच दिया। पुलिस फिलहाल उस लड़की की तलाश कर रही है, जो अपराधियों के खिलाफ बयान देने वाले गिरोह की पहली पीड़ितों में से एक थी।

यह भी पढ़ें: MP Crime: इंसानियत हुई शर्मसार! 7 साल की मासूम के साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किया गलत काम

जाने कैसे पकड़ा गया गिरोह?

इस घोटाले का पता तब चला जब मामले की जांच कर रहे पुलिस जांचकर्ताओं ने पाया कि अहमदाबाद जिले के कनभा गांव से 11 मई को एक किशोर लड़की लापता हो गई थी। 13 मई को उसे गांधीनगर के बोरू गांव से छुड़ाया गया था। पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के संदिग्ध मास्टरमाइंड अशोक पटेल, उसकी 45 वर्षीय पत्नी रेणुका, उसके 16 वर्षीय बेटे और एक 34 वर्षीय महिला रूपल मेकवान को ट्रैक किया, ये सभी शहर के ओधव इलाके के रहने वाले हैं।

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश

इस दौरान पुलिस ने उसके अन्य दोस्तों को भी हिरासत में लिया। इसमें शामिल लोगों में मोती सेनमा (50), अमरजी ठाकोर (70) और चेहर सिंह सोलंकी (34) शामिल हैं। गिरोह द्वारा कथित रूप से तस्करी की गई किशोरियों में से सात की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि संख्या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: प्रेमिका की शादी नहीं देख पाया युवक, चला दी गोलियां…

Exit mobile version