Bhojpuri Stars Controversy: ये हैं भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे बड़े विवाद

Bhojpuri Stars Controversy

Bhojpuri Stars Controversy: बॉलीवुड की तरह ही विवादों के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री भी सुर्खियों में छाया रहता है। भोजपुरी कलाकार अपने कामों के साथ विवादों से भी घिरे रहते हैं। भोजपुरी कलाकारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड से कम नहीं है। उनके चाहने वालों की संख्या भी लाखों-करोड़ों में है। ऐसे में सिर्फ उनकी फिल्में और गाने ही नहीं बल्कि उनके बीच का विवाद भी जमकर सुर्खियां बटोरता है। भोजपुरी सितारे अगर हर मामले में बॉलीवुड सितारों को टक्कर देते हैं, तो विवादों में भी ये किसी तरह से पीछे नहीं हैं। फिल्मों के साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। तो आइए आज जानते हैं, भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

 

  1. भोजपुरी सिनेमा एमएमएस स्कैंडल

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बार एक्ट्रेसेस के प्राइवेट एमएमएस लीक होने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के प्राइवेट एमएमएस ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया हुआ है। समय-समय पर कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस के प्राइवेट वीडियो लीक हुए हैं, जिसे लेकर उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। साल 2021 में भोजपुरी सिनेमा की दो हसीन अदाकारा त्रिशाकर मधु (Trishakar Madhu) और प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) का एमएमएस वीडियो जमकर वायरल हो हुआ था, जिसने इंटरनेट वर्ल्ड में घमासान मचा दिया था। यही नहीं बल्कि साल 2022 में भोजपूरी सिंगर शिल्पी राज का उनके बॉयफ्रेंड संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। इस वीडियो में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी थीं, जिसके बाद उन्होंने लोगों से इसे शेयर ना करने की अपील की थी।

 

  1. पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक विवाद

भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और दबंग अभिनेता पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों से घिरे रहते हैं। पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ तलाक की खबरों ने बटोरी थी। यहां तक की ये मामला पुलिस तक पहुंच गया था। तलाक लेने के साथ उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे और साथ ही उनपर केस भी फाइल करवा दिया था। अपनी पत्नी संग तलाक के विवाद में फंसकर एक्टर के करियर पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। हालांकि बाद में वो किसी तरह इस मामले से बच गए थे।

 

  1. पवन सिंह और अक्षरा सिंह विवाद

पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को सिर्फ अपनी पत्नी संग ही नहीं बल्कि और भोजपुरी सिनेमा के कई अभिनेत्रियों को लेकर विवादों का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस लिस्ट में और उनके करियर के सबसे बड़े विवादों में से एक है पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद। एक समय था जब दोनों के डेटिंग की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन इस बीच एक जबरदस्त ट्विस्ट आया, जिसने सभी को हिला के रख दिया था। दोनों के बीच किसी अनबन की वजह से ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों का अलग होना इतना सिंपल भी नहीं रहा था। पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने उनका शादी के बाद भी कई लड़कियों संग संबंध होने का दावा किया था। इसी के साथ उन्होंने उनपर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।

 

ये भी बढ़े :

 

  1. रवि किशन विवाद

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि उन्होंने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। एक्टर ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति का साथ पकड़ लिया है। रवि किशन भाजपा सांसद हैं और आए दिन वो अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। पिछले साल एक्टर ने लोकसभा में कोरोना महामारी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। दरअसल, कोरोना महामारी पर बात करते हुए एक्टर ने लोकसभा में कहा था कि कोरोना वायरस फैलाने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उनके इस बयान पर उनकी काफी आलोचना हुई थी और विपरीत के नेताओं ने उनपर कई तरीके से तंज कसे थे।

 

  1. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव विवाद

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सबसे फेमस स्टार्स हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि प्रोफेशनल लाइफ में एक-दूसरे के कंपेटिटर होने के साथ दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। इन दोनों स्टार्स के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा हैं। दोनों स्टार्स एक-दूसरे के आमने सामने हैं। यही नहीं बल्कि दोनों के बीच के इस विवाद ने इस विवाद ने जातिवाद का रूप भी ले लिया है, जिसके बाद अब हर किसी की नजरें इन दोनों कलाकारों पर हैं। साल 2021 के अंत में पवन सिंह ने एक इवेंट में मंच से कहा था कि जो लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, मैं वहां पहले ही काम कर चुका हूं। उनके इस बयान को लेकर खबरें उठने लगी थी कि उन्होंने इस बात से खेसारी लाल यादव की तरफ निशाना साधा है। इसके बाद खेसारी लाल भी आगे आए और उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को मंच पर दारू पीकर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। दोनों के बीच की इस छोटी सी टक्कर ने देखते ही देखते एक बड़े जुबानी जंग का रूप ले लिया है और दोनों के बीच का ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के चलते खेसारी लाल यादव ने एक बार लाइव आकर इंडस्ट्री तक छोड़ने की बात कह दी थी।

ये भी पढ़े :- Shehzada Trailer Out: आम लोगों के बीच हुआ ‘शहजादा’ का ट्रेलर लॉन्च, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है फिल्म

Exit mobile version