इंडिया की इन बेस्ट जगहों पर जाए सर्दियों में घूमने, दोस्तों या फैमिली के साथ ट्रैवल करने के लिए है बेस्ट

Winter Tourist Place

Winter Tourist Places : सर्दियों के मौसम में भी आप घूमने का भरपूर मजा ले सकते हैं। भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर नवंबर के महीने और सर्दियों की शुरुआत में ही जाने में अच्छा लगता है और कई लोग तो ठंड के मौसम का ही इंतजार करते है ताकि बर्फ वाली जगहों पर घूमने का लुत्फ उठा सकें। हमारे देश में कई ऐसी जगहें है जो गर्मियों में तो खूबसूरत लगती ही हैं और ठंड में तो यहां का नजारा और मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है।

इन जगहों पर जाए घूमने

सर्दियों के मौसम में अगर आप भी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जरूर शामिल करें इन जगहों को-
– गुलमर्ग, कश्मीर
सर्दियों में गुलमर्ग, पर्यटकों के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। सर्दियों में यहां चारो तरफ बर्फ ही बर्फ होती है, बर्फ से जमी झील और देवदार के वृक्ष पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। बर्फ के साथ-साथ यहां पर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग करने में भी मज़ा आता है। बता दें कि गुलमर्ग में बॉलीवुड की फिल्मों की भी शूटिंग की गई है, जैसे- हैदर, फितूर और राजी आदि।

– धर्मशाला, हिमाचल

धर्मशाला हिमाचल में धौलाधार पर्वतमाला के बीच स्थित एक बहुत खूबसूरत डेस्टिनेशन प्लेस है। यहां पर आपको भारत-तिब्बत संस्कृति का अनोखा संगम भी देखने को मिलेंगा व ये शांति चाहने वाले लोगों के लिए ट्रैकिंग की बेहतरीन जगह है।

– डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित, डलहौज़ी की खूबसूरती सर्दियों में देखने वाली होती है और इसलिए इसे मिनी स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है। पहाड़, झरने, खुले मैदान और बहती नदियां यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। डलहौजी के साथ-साथ आप सुभाष बावली, बरकोटा हिल्स और पंचपुला भी जा सकते हैं।

– जैसलमेर, राजस्थान
जैसलमेर भी सर्दियों में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर रेगिस्तान में कैंपिंग, पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग का भी मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा जैसलमेर का किला, थार हेरिटेज म्यूजियम, जैन मंदिर, नथमल की हवेली और गादीसर झील आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं।

मुन्नार, केरल
मुन्नार का मौसम वैसे तो साल भर सुहाना रहता है लेकिन सर्दियों में यहां जाने का अलग ही मजा है। मुन्नार को दक्षिण भारत के कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के बेस्ट हनीमून स्पॉट में से एक है। यहां पर मौजूद हाउसबोटिंग, चाय के बगान, वाँन्डरला अम्यूसमेंट पार्क, कोच्चि फोर्ट और गणपति मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Exit mobile version