औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं बेर, कई बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर

Ber Fruit Benefits

Ber Fruit Benefits : सर्दियों के मौसम में कुछ फलों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। ठंड में बेर खाना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वाद में खट्टे-मीठे बेर में पोषण तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हालांकि देश के कई राज्यों में इसे चीनी खजूर के नाम से भी जाना जाता हैं। कई दवाइयों को बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

बेर में पोटैशियम, विटामिन, कैल्शियम, खनिज, थामिन, राइबोफ्लेविन और शर्करा जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जिसके नियमित सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इसके (Ber Fruit Benefits) सेवन से कई बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है। जैसे कि-

बेर में उच्च मात्रा में विटामिन-सी, पॉली फेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते है। साथ ही इसके (Ber Fruit Benefits) सेवन से शरीर में सूजन होने की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा ये हृदय रोग से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है।

टाइप 2 डायबिटीज के शिकार लोगों को भी बेर का सेवन करना चाहिए। बेर (Ber Fruit Benefits) में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम कम होता है। मधुमेह के मरीजों के लिए तो इसका सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

बेर (Ber Fruit Benefits) में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। बता दें कि विटामिन-सी शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। जो संक्रमण से लड़ने में सहायक होती है।

बेर में फाइबर की भी उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं। इसके अलावा इसके (Ber Fruit Benefits) नियमित सेवन से आंत में होने वाली सूजन भी कम होती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version