ENG vs NZ | Ben Stokes : बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में हुई वापसी

ENG vs NZ | Ben Stokes

ENG vs NZ | Ben Stokes

ENG vs NZ | Ben Stokes : भारत की अगुवाई में इसी साल के अंत में विश्व कप 2023 खेला जाना है जिसके लिए भारतीय टीम के अलावा भी कई टीमें तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल, वनडे से संन्यास ले चुके इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हो रही है। उन्होनें अपने रिटायरमेंट को वापस ले लिया है और टीम मे शामिल किए गए हैं। गौरतलब है कि इस महीने के आखिरी में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमें चार मैचों की टी20 सीरीज और फिर चार मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। 30 अगस्त से टी20 सीरीज और आठ सितंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

Ben Stokes

बेन स्टोक्स ने कई बार अपने दम पर जीताया है मैच

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का नेतृत्व बेन स्टोक्स के हाथों मे ही दिया गया है। वो अपनी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को काफी उपर ले गए हैं। उनकी कप्तानी में बैजबॉल का प्रभाव हमेशा दिखता है। भारत के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वो इतने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं कि कई बार इंग्लैंड को अपने दम पर जिताया है। ऐसे में उनका वनडे में वापसी करना इंग्लैंड के लिए काफी जरुरी और महत्वपूर्ण था।

आखिरी वनडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था

स्टोक्स ने पिछला वनडे 19 जुलाई 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेला था। उसके बाद उन्होनें वनडे से रिटायरमेंट ले लिया था। 2019 में पिछले वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। तब इंग्लिश टीम को खिताब जिताने में स्टोक्स की अहम भूमिका रही थी। इसके बाद जब इंग्लिश टीम 2022 में टीम टी20 चैंपियन बनी थी, तब भी स्टोक्स ही उस मैच के हीरो रहे थे। ऐसे में उनकी वनडे सेटअप में वापसी से इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत हो गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

वनडे: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

टी20: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, डेविड मलान, आदिल रशीद, जोश टंग, जॉन टर्नर, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, ल्यूक वुड, विल जैक्स।

Ben Stokes: IPL में CSK को लगा चूना, खिलाड़ी पहले हुआ मालामाल, अब दे दिया धोखा!

Exit mobile version