Maidaan Teaser: ‘भोला’ की रिलीज से पहले अजय देवगन ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा ‘मैदान’ का टीजर

Maidaan Teaser Release Date

Maidaan Teaser: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल अजय देवगन अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ‘भोला’ की रिलीज से पहले अजय देवगन ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, एक्टर ने ‘भोला’ की रिलीज से पहले अपनी फिल्म ‘मैदान’ को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है।

One Man. One Belief. One Spirit.
Based on a true story. #Maidaan mein utrega saara India. Teaser out on 30th March.#PriyamaniRaj @raogajraj @iAmitRSharma @arrahman pic.twitter.com/vZZxmfyMqD

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 28, 2023

इस दिन रिलीज होगा ‘मैदान’ का टीजर

हाल ही में अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) के टीजर के लिए रिलीज डेट का ऐलान किया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक आदमी। एक विश्वास। एक आत्मा। एक सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतरेगा सारा इंडिया। 30 मार्च को टीजर जारी।’ गौरतलब है कि एक्टर की फिल्म मैदान का टीजर वीडियो उनकी फिल्म भोला के साथ ही 30 मार्च को रिलीज होगा। इस खबर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

फैंस ने जाहिर की खुशी

अजय देवगन के इस गुड न्यूज के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्टर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘अजय के डबल धमाल का बेसब्री से इंतजार है।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘फिल्म को देखे या भाई के टीजर को।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह तो एक ही दिन में डबल खुशी मिलने जैसा है।’

इस दिन रिलीज होगी ‘मैदान’

पोस्टर के साथ ही अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। आपको बता दें कि ‘मैदान’, 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ ये भी बताते चलें की एक्टर की ये फिल्म काफी लंबे समय से रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना काल में बढ़ते खतरे को लेकर फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा था। वहीं इसके बाद दूसरी बार भी फिल्म के रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। हालांकि अब आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Exit mobile version