पैरों में होती है जलन, तो हो जाइए सावधान…

burning sensation in feet

burning sensation in feet

Burning sensation in feet : कई बार पैरों में जलन की समस्या आम है। लेकिन हर समय पैरों में जलन होने के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। अक्सर लोग इस समस्या को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग घरेलू उपायों को अपनाकर इससे थोड़े समय के लिए निजात पा लेते हैं। हालांकि कई बार पैरों में जलन होने की समस्या, शरीर में हो रही कुछ कमियों और गड़बड़ियों की वजह से भी हो सकती है। शरीर में कोई समस्या या रोग होने पर, पैरों में रोजाना जलन रहती है।

पैरों में जलन के कारण

पैरों में जलन की कई गंभीर वजह हो सकती हैं। जैसे कि –

– हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के पैरों में भी जलन की समस्या रहती हैं। जब शरीर में बीपी हाई होता है तब ब्लड का सर्कुलेशन भी तेज हो जाता है। इससे पैरों में बेचैनी होती है और जलन होने लगती है।

– पैर की नसों में सूजन की वजह से भी पैरों में जलन रहती है। नसों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि- लिवर, किडनी और मोटापा में गड़बड़।

– हाइपोथायरायडिज्म की समस्या में, शरीर थायरायड हार्मोन का प्रोडक्शन ठीक तरह से नहीं कर पाता। इससे शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और कई प्रोसेस धीमे हो जाते हैं। इस समस्या से कई बार शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है, जिससे सूजन आने के साथ-साथ पैरों की नसों पर जोर पड़ता है। इससे पैरों में जलन होने लगती हैं।

– डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल जब बढ़ता है तो न्यूरोपैथी की समस्या होने लगती हैं। इससे नस डैमेज होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। इससे पैरों में जलन की समस्या होने लगती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version