बेंगलुरु: छात्र ने की आत्महत्या, महज 15 दिन पहले ज्वाइन किया था कॉलेज

suicide

suicide

बेंगलुरु शहर से हैरान कर देने वाली खबर आयी है। यहां के एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज (AMC Engineering College) के हॉस्टल के टॉयलेट में 19 साल के छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक छात्रा की पहचान नितिन नाम से की गई है। नितिन केरल का रहने वाला था। उसने कॉलेज के हॉस्टल के टॉयलेट में गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा गुरुवार(15 दिसंबर) को हुआ।

घटना बेंगलुरु के कर्नाटक के एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज की है। यहा एक छात्र के आत्माहत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र नितिन ने इस कॉलेज में सीईएस के फर्स्‍ट ईयर कोर्स में ज्‍वाइन क‍िया था। यह कॉलेज बंग्‍लोर-बन्‍नेरघट्टा मेन रोड पर स्‍थ‍ित है। केरल के कोझिकोड के एक गांव के रहने वाले नितिन ने महज 15 दिन पहले 1 दिसंबर को कॉलेज ज्वाइन किया था। इस पूरे मामले की जानकारी बेंगलुरु (Bengaluru) के बन्‍नेरघट्टा पुल‍स (Bannerghatta police) की ओर से दी गई है।

टॉयलेट में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक के माता-पिता दोनों दुबई में काम करते हैं। 14 दिसंबर की सुबह करीब 9.30 बजे जब उसके रूममेट कॉलेज जा रहे थे, तो नितिन ने आने से मना कर दिया और कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। क्लास के बाद जब उसके रूममेट्स हॉस्टल के कमरे में लौटे, तो नितिन ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद हॉस्टल वार्डन और स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। तभी उन्हें नितिन का शव टॉयलेट के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

अधिकारियों ने उसके रूममेट्स और कॉलेज के क्लामेट्स के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतक के सहपाठियों ने पुलिस को बताया कि लड़का अपने माता-पिता को फोन करता था और अक्सर उनसे बहस करता था कि उन्हें उससे मिलने आना चाहिए। जिसपर पुलिस को संदेह है कि माता-पिता की ओर से ध्यान न देने के कारण उसने सुसाइड क‍िया है। इस घटना के बाद छात्र के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शुरुआती जांच में सुसाइड करने का पता नहीं चला है लेक‍िन अभी मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

 

Exit mobile version