बाबा वेंगा ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणियां, सब हुई सच

Baba Vanga Predictions

Baba Vanga Predictions

Baba Vanga Predictions : वर्ष 2022 कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। किसी के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा तो किसी के लिए बहुत खराब। इस साल में कई लोगों को नाम, पैसा, शोहरत और सब कुछ मिला, जो वो चाहते थे। हालांकि कई लोगों ने इस वर्ष त्रासदी, भुखमरी और संकट का सामना किया।

आज हम आपको प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) की कई ऐसी भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे, जो अब तक सच साबित हुई हैं।

2020 की भविष्यवाणियां

12 साल की उम्र में बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद उन्होंने (Baba Vanga Predictions) कई भविष्यवाणियां की, जो एक के बाद एक सब सच साबित होने लगी थी। बुल्गारिया में जन्मी वेंगा एक फकीर महिला थी। मरने से पहले उन्होंने वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणियां की हैं।

वेंगा ने वर्ष 2020 के लिए वायरस, एलियन, टिड्डियों और भुखमरी के हमले की भविष्यवाणी की थी, जो सब सच हुई। दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में जन्मे कोरोना वायरस (Corona Virus) ने दुनियाभर में हाहाकार मचाया था, जिससे लाखों लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि एक रिसर्च में ये सामने भी आया था कि एलियन धरती पर हमले की तैयारियां कर रहे हैं। इसके अलावा टिड्डियों ने भी कई राज्यों में हमला किया था। भारत में साल 2020 में भुखमरी का स्तर 107 देशों में 94वें स्थान पर आ गया था, जो लगातार बढ़ रहा हैं।

2021 और 2022 की भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) ने वर्ष 2021 के लिए भारत में अकाल की स्थिति और भुखमरी की भविष्यवाणी की थी, जो कि सच साबित हुई। साल 2022 के लिए उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि कई देशों में पानी का संकट आएगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की भविष्यवाणी भी की थी। बता दें कि पुर्तगाल, इटली जैसे कई देशों में लोगों को कम पानी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही इसी साल ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर भारी बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। इससे करोड़ों लोगों का नुकसान भी हुआ था।

Exit mobile version