आयुष्मान खुराना का इस बार नहीं चला जादू, एक हफ्ते में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म

आयुष्मान खुराना का इस बार नहीं चला जादू 1

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर हैं। इनको लीक से हटकर काम करना बेहद पसंद है। हर फिल्म में आयुष्मान एक अलग कंसेप्ट के साथ आते हैं। फिल्म में एक ऐसा संदेश देने की कोशिश करते है जो समाज में अभी तक उभर कर नहीं आया है, जिस चीज पर बात होनी बहुत आवश्यक है। 

‘डॉक्टर जी’ फिल्म भी एक अलग कंसेप्ट के साथ 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की। धीरे–धीरे कमाई का सिलसिला कम होता चला गया। अब हालत इतना खस्ता बताया जा रहा है कि लोग ये कह रहे हैं कि शायद फिल्म की लागत भी वसूल न पाए। 

आपको बता दें कि ये फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनाया था। इस फिल्म को अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने निर्देश किया है। आयुष्मान के अलावा इसमें और कई बड़ी एक्ट्रेस शामिल हैं। रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में दिख रही हैं। आयुष्मान हिट फिल्म देने के लिए जाने जाते हैं।  उनकी एंट्री किसी भी फिल्म को हिट बना देती है। उनके रोल जनता को बेहद पसंद आते हैं। कोई भी रोल दो वे उसमें सहज फील करते हैं और पर्दे पर दिखाने से जरा भी नहीं हिचकते।

डॉक्टर जी पहले दिन 3.87 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिर धीरे-धीरे दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन घटने लगा। डॉक्टर जी बुधवार को 1.57 करोड रुपए कमाए। गुरुवार को घटकर 1.1 करोड़ रूपए ही जुटा पाई। आठवें दिन के बाद पूरा कलेक्शन 22.15 करोड रुपए हो पाया है। अभी तक कुछ खास ना करने वाली यह फिल्म जनता से काफी उम्मीदें लगाकर बैठी थी। देखना होगा कि दिवाली की छुट्टी का असर फिल्म पर पड़ता है या नहीं।

 

Exit mobile version