दही के साथ इन चीजों को खाने से बचें, कई गंभीर बीमारियों के होने का है खतरा

What Should Not Eat With Curd

What Should Not Eat With Curd : कई बार किसी दो चीजों का एक साथ सेवन करने से शरीर को फायदा पहुंचने की जगह नुकसान पहुंचता है। ऐसी ही एक चीज है दही। दही को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ माना जाता हैं, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पौटैशियम, फॉस्फोरस और आयोडीन की अच्छी मात्रा होती है। दूध से फर्मेंटेशन होने के बाद दही बनती हैं। इसी वजह से इसमें गुड बैक्टीरिया की अच्छी मात्रा होती है। गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए बहुत अच्छे व जरूरी होते है। लेकिन कुछ चीजों के साथ दही (What Should Not Eat With Curd) खाने से सेहत को बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

दही के साथ नहीं खाएं ये चीजें

दही और ऑयली फूड को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इससे डाइजेशन में समस्या हो सकती हैं, जिससे पूरा दिन लेजीनेस जैसा महसूस होता है। इसके अलावा दही और दूध (What Should Not Eat With Curd) को भी कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इससे हार्टबर्न, पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं।

दही के साथ कभी भी मछली को नहीं खाना चाहिए। इन दोनों में ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। लेकिन दोनों प्रोटीन एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। अलग-अलग तरह के दो प्रोटीन का एक साथ (What Should Not Eat With Curd) सेवन करने से डाइजेशन में समस्या हो सकती है। साथ ही एसिडिटी और गैस की समस्या भी होने लगती है। बता दें कि डाइजेशन में परेशानी होने की वजह से कई बार कुछ लोगों को त्वचा पर रैशेज भी होने लगते हैं।

दही और आम के एक साथ सेवन से पेट फूलने और अधिक गैस बनने की समस्या हो सकती हैं। आम की तासीर गर्म होती है। जबकि दही की ठंडी होती है और जब ये दोनों के साथ पेट में जाते हैं तो डाइजेशन में दिक्कत होने लगती है। साथ ही रेशेज भी होने लगते हैं। इसलिए कभी भी इन दोनों (What Should Not Eat With Curd) को साथ में नहीं खाना चाहिए। आम के अलावा प्याज की तासीर भी गर्म होती हैं। इसलिए दही और प्याज के एक साथ सेवन से एक्जिमा, सोरिएसिस, रैशेज और एलर्जी की परेशानी हो सकती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version