Auto Expo 2023: इस दिन से होगी शुरुआत, दिखेंगी टॉप ब्रांड्स की गाड़ियां, जानें सभी डिटेल

car blog 1

Auto Expo 2023 : हर दो साल में आयोजित होने वाला भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव इवेंट ऑटो एक्सपो 2023 लौटने के लिए तैयार हैं। इस इवेंट में विभिन्न कंपनियों के कई शानदार गाड़ियां पेश की जाएंगी। इस एक्सपो में नई कारों, नई बाइक्स, नई स्कूटर, कॉन्सेप्ट गाड़ियों, कॉमर्सियल वाहनों समेत कई टेक्नोलॉजी को दिखाया जाता है। इस बार का ये एक्सपो ख़ास बताया जा रहा है क्यूंकि इसमें कई इलेक्ट्रिक व्हीकल नजर आने वाली हैं। 2022 में होने वाले इस इवेंट को कोविड-19 के चलते रद्द किया गया था।

ऑटो एक्सपो 2023: टाटा का दबदबा

ऑटो एक्सपो 2023 में कई गाड़ियां अनविल होने वाली हैं। इसमें Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Toyota, Kia, MG, Renault, और Nissan जैसी कंपनियों के कई शानदार कारें होंगी। लेकिन टाटा इस एक्सपो में हॉट टॉपिक रहने वाला है। टाटा मोटर्स फिलहाल इंडियन मार्केट की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।
टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के बाजार पर 80 प्रतिशत का होल्‍ड है। कंपनी की नेक्सॉन ईवी सबसे ज्यादा बिकने वाली ई कारों में से एक है। वहीं टियागो के लॉन्च के साथ ही इसकी रिकॉर्ड बुकिंग हुई थी। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि पंच की भी लॉन्च के साथ ही होने वाली बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ेगी।

ऑटो एक्सपो 2023: स्थान और समय

ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट के पिछले कुछ संस्करणों की तरह इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा किया जाता है। इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो, जो ऑटो कंपोनेंट इंडट्री द्वारा आयोजित किया जाएगा।

ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से होगी जो 18 जनवरी 2023 तक चलेगा। वहीं, टाइमिंग की बात करें तो 14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक, 16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक, 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकर 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।

 

 

Exit mobile version