Ram Navami 2023 : रामनवमी पर बना रहा है शुभ संयोग, पूजा मात्र से ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Ram Navami 2023

Ram Navami 2023 : देशभर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान राम जी की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस बार राम नवमी (Ram Navami 2023) का पर्व 30 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Maa Siddhidatri Puja Vidhi : नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, यश, बल और धन की होगी प्राप्ति

रामनवमी पर बन रहे है कई शुभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी (Ram Navami 2023) तिथि का आरंभ 29 मार्च 2023 की रात 9 बजकर 07 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 30 मार्च 2023 की  रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि इस बार रामनवमी के दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। राम नवमी पर शुभ योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग बन रहे है।

इसके अलावा इस बार राम नवमी, (Ram Navami 2023) गुरुवार के दिन पड़ रही है। मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित है और राम जी को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता हैं। ऐसे में आज प्रभु राम जी के अलावा विष्णु जी, माता सीता, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की पूजा करना भी शुभ होता है।

यह भी पढ़ें- Happy Ram Navami 2023 Wishes : राम नवमी के शुभ मौके पर इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं, लिखे- ना पैसा लगता…

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version