IPL Auction 2023: जानें ऑक्शन से जुड़ी सभी चीजें, यहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण  

auction blog

IPL Auction 2023 : फीफा वर्ल्ड कप के खत्म हो जाने के बाद दर्शकों का ध्यान फिर से क्रिकेट की ओर हो चला है। आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली जा चुकी है। 23 दिसंबर को भारत के कोच्चि शहर में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। आईपीएल 2023 के लिए  खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। शॉर्टलिस्ट किए गए 405 खिलाड़ियों में से 87 स्लॉट के लिए सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएगी।

दुनियाभर के इन 405 क्रिकेटरों में 123 खिलाड़ी कैप्ड हैं जबकि 282 क्रिकेटर अनकैप्ड हैं। कैप्ड खिलाड़ी होने का मतलब ये है कि ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेली हुई है। अनकैप्ड खिलाड़ी यानी इन क्रिकेटरों ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। इन कैप्ड खिलाड़ियों ने कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास आईपीएल में खेलने का काफी तजुर्बा है।

दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए होने जा रहा ये ऑक्शन बड़ा नहीं होगा। इस बार का इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन मिनी-ऑक्शन होगा। ये ऑक्शन शुक्रवार यानी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हो रहा है जो दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। इस आईपीएल सीजन में कुल 10 टीमें होंगी जो अपने खाली स्लॉट को भरेंगी। आईपीएल की सभी 10 टीमें इस बार करीब 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।

ऐसे में खिलाड़ियों के पास सिर्फ 87 स्लॉट ही खाली पड़े हैं। यानी टीमें इतने प्लेयर ही खरीद पाएंगी। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, 132 विदेशी प्लेयर हैं और 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं।

ये दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे इस आईपीएल का हिस्सा

इस आईपीएल सीजन कई धुआंधर क्रिकेटरों का नाम नहीं हैं। क्रिस गेल, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ आदि जैसे बड़े क्रिकेटरों ने इस बार ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, मार्नस लाबुशेन, क्रिस वोक्स, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस भी आईपीएल 2023 की नीलामी में शामिल नहीं हैं।

कितना होगा खिलाड़ियों का बेस प्राइस और कहां देख पाएंगे ये ऑक्शन ?

इस आईपीएल सीजन 19 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है जबकि 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। वहीं, 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। आईपीएल का मिनी ऑक्शन इस बार दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा। एक तरफ इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क दिखाएगा तो वहीं डिजिटल पर जियो सिनेमा ऐप पर यह देखा जाएगा।

 

 

Exit mobile version