Asian Games : चीन ने चली घटिया चाल, एक बार फिर से भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दी चीन ने एंट्री

Asian Games

Asian Games

Asian Games : चीन ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ अपनी घटिया चाल चली है। दरअसल, चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 3 महिला खिलाड़ियो को एशियन गेम्स में भाग लेने से रोक दिया है। 23 सितंबर से होने वाले 19वें एशियाई गेम्स में अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को एंट्री नहीं दी। अरुणाचल प्रदेश की इन तीन खिलाड़ियों को वूशू खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करना था। चीन की इस हरकत पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमारे खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करना भेदभावपूर्ण रवैया दर्शाता है।

Asian Games

विदेश मंत्रालय ने चीन की इस हरकत पर जताया विरोध

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों के साथ उनकी पहचान और डोमिसाइल के आधार पर चीन के भेदभाव वाले रवैये को भारत पुरजोर तरीके से खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, हिस्सा है और अभिन्न हिस्सा रहेगा। चीन ने एशियन गेम्स के नियमों का भी उल्लंघन किया है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने के खिलाफ भारत ने नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। इसके अलावा चीन की कार्रवाई के खिलाफ हमारे विरोध के रूप में, भारत के सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री ने खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। भारत सरकार हमारे हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन की कड़ी निंदा की

वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन की कड़ी निंदा करते हुए पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर कहा, “मैं चीन द्वारा हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले अरुणाचल प्रदेश के हमारे वुशु एथलीटों को वीजा देने से मना करने के इस कदम की कड़ी निंदा करता हूं। यह खेल की भावना और एशियाई खेलों के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करता है, जो स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव को दर्शाता है।”

इससे पहले भी चीन कर चुका है ये काम

उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश कोई विवादित क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का अभिन्न अंग है। अरुणाचल प्रदेश के सभी लोग अपनी जमीन और लोगों पर चीन के किसी भी अवैध दावे का दृढ़ता से विरोध करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को चीन की नाजायज़ कार्रवाई पर लगाम लगानी चाहिए। आपको बताते चले कि चीन अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता रहा है और वहां के नागरिकों को भारतीय कहने पर आपत्ती जताता है। इसके पहले जुलाई में भी इसी तरह से अरुणाचल के खिलाड़ियों को एंट्री देने से चीन ने मना कर दिया था, जिस पर भारत ने तीखा विरोध जताया था। यह दूसरी बार है जब चीन ने लगातार ऐसा किया है।

Asian Games : अब तो मेडल पक्का! ये पूर्व दिग्गज होंगे एशियन गेम्स में टीम इंडिया के हेड कोच

Exit mobile version