Ashadh Month 2023 : 5 जून से हो रहा है आषाढ़ मास का आरंभ, देखें इस माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

Ashadh Month 2023

Ashadh Month 2023 Vrat & Festival : हिंदू धर्म में आषाढ़ मास को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि इसमें कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास का आरंभ 5 जून 2023 से हो रहा है। इस माह में भगवान जगन्नाथ की दिव्य व भव्य यात्रा निकाली जाती है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु ओड़िसा के पूरी में आते हैं। जो इस बार 20 जून 2023 से निकाली जाएगी। इसके अलावा इस माह में चातुर्मास का भी प्रारंभ होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास से कार्तिक मास तक के समय को चातुर्मास कहते हैं। कहा जाता है कि जब तक चातुर्मास रहता है तब तक शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए, यानी इस समय शुभ कार्य पूरी तरह से वर्जित होते है। दरअसल, इन चार माह भगवान विष्णु क्षीर सागर की अनन्त शैया पर शयन करते हैं। इसी वजह से इस दौरान कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किया जाता हैं।

हालांकि, आषाढ़ मास (Ashadh Month 2023 Vrat & Festival) यानी जून-जूलाई में कई तीज-त्योहार और व्रत भी पड़ते है। तो आइए जानते हैं इस बार आषाढ़ मास में कौनसी तिथियां धर्म के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि इस पावन महीने में कौन से त्यौहार और व्रत पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ashadha Gupt Navratri 2023 : 19 जून 2023 से हो रही हैं गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानें किन-किन देवियों की करें पूजा?

आषाढ़ माह में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार (Ashadh Month 2023 Vrat & Festival)

यह भी पढ़ें- Ashadha Gupt Navratri 2023 : आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कब? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version