Arun Govil: अरुण गोविल ने सभी स्कूलों में रामायण पढ़ाई जाने की दी सलाह, बोलें- ‘ये हमारा जीवन दर्शन है’

Arun Govil

Arun Govil: रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर  अरुण गोविल  आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लोग आज भी अरुण गोविल को भगवान की तरह पूजते हैं साथ ही अपने इस किरदार से अरुण गोविल ने लोगों के दिलों में जगह बनाई।

अरुण आए दिन अपने दिए हुए बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखते हैं। अब एक्टर ने धार्मिक ग्रंथ रामायण को  स्कूलों के सिलेबस में शामिल करने की बात कही है।

स्कूलों के सिलेबस में शामिल होनी चाहिए रामायण

आपको बता दें कि एक्टर अरुण गोविल अक्सर ही रामायण से जुड़ी बातों पर चर्चा करते हैं। एक्टर ने इस बार रामायण को शिक्षा में जोड़ने की बात का समर्थन किया है। अरुण गोविल ने कहा कि ‘रामायण हमारी एजुकेशन में जरूर होनी चाहिए। रामायण को केवल धार्मिक कह देने का कोई औचित्य नहीं है। एक्टर ने आगे कहा कि रामायण हमारा जीवन-दर्शन है।’

एक्टर ने आगे कहा कि ‘रामायण हमारा जीवन-दर्शन है। रामायण हमें यह सिखाती है कि केवल हमें ही नहीं, बल्कि सभी को कैसे जीना चाहिए। रिश्ते कैसे होने चाहिए।’ साथ ही एक्टर ने कहा कि ‘रामायण हमें यह भी सिखाती है कि इंसान में धैर्य कितना होना चाहिए और इंसान किस तरह से शांति पा सकता है।’

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे अरुण

गौरतलब है कि अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्टर ने कह ‘रामायण सभी के लिए है। ये केवल सनातनी लोगों के लिए नहीं है। इसे शिक्षा व्यवस्था में जरूर होना चाहिए।’ एक्टर ने धार्मिक ग्रंथ रामायण को शिक्षा से जोड़ने का पूरी तरह से समर्थन किया है। वहीं आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को हुई राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्यौता टीवी के राम अरुण गोविल को मिला था।

अरुण गोविल अपने को-स्टार दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी समेत उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Exit mobile version