Arshi Khan ने खूबसूरती के लिए अपनाया एक और ट्रिक, लिप के बाद अब करवाई हिप सर्जरी

Arshi blog image

Arshi Khan: ‘बिग बॉस 11’ फेम और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अर्शी खान आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। अर्शी को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स का जलवा बिखेरते देखा गया है। एक्ट्रेस लाइमलाइट के साथ-साथ कई बार विवादों में भी घिर चुकी हैं। कुछ समय पहले अर्शी खान ने अपने लिप सर्जरी का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि लिप सर्जरी के बाद अब अपने आप को और ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए अर्शी ने हिप सर्जरी का सहारा लिया है।

अर्शी ने कराई हिप सर्जरी

आपको बता दें कि हाल ही में अर्शी से जुड़े एक सीक्रेट सूत्र ने ये दावा किया है कि अर्शी ने दुबई में अपने हिप्स की सर्जरी करवाई है। दरअसल, रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने कहा है, ‘अर्शी ने दुबई में हिप की सर्जरी कराई। हाल ही में वो यात्रा पर थीं और उसी दौरान उन्होंने सर्जरी कराने का ऑप्शन चुना। वह इस बारे में कुछ नहीं बोलती लेकिन इस बार उन्होंने अपने खास दोस्तों को इसकी जानकारी दी है।’

कॉस्मेटिक सर्जरी के फेवर में रही हैं अर्शी

अर्शी खान पहले से ही खूबसूरती और अपने लुक्स को बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाने के सपोर्ट में रही हैं। अपनी लिप सर्जरी के बाद ट्रोल होने पर अर्शी खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ‘अच्छा दिखने के लिए सर्जरी करवाना एक व्यक्तिगत पसंद है। लेकिन आज भी हमारे समाज में लोग इसे अपराध समझते हैं और इसका मजाक उड़ाते हैं। मुझे लगता है कि मेट्रो शहरों में 50% लोग इसके लिए जाते हैं। यह बुरा नहीं है। यह एक श्रेय है कि हम बेहतर तकनीकों का आनंद ले रहे हैं। मैंने लिप फिलर्स करवाए हैं और मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है।’

अर्शी का विवादों से है गहरा रिश्ता

अर्शी खान अपने निजी जिंदगी में कई बार विवादों में रह चुकी हैं। साल 2016 में पुणे पुलिस ने उन्हें सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था। दरअसल, एक्ट्रेस को एक होटल से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसके बाद अर्शी ने किसी तरह पुलिस वालों को समझाया कि वो इससे जुड़ी नहीं हैं और इसके बाद वो मुंबई आ गई थी। इसके अलावा साल 2015 में अर्शी के एक बयान ने भी तहलका मचा दिया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक बयान दिया था कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ बेड शेयर किया है। इस बयान ने सभी को हैरान करके रख दिया था और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version