सिक्किम में पलटा सेना का ट्रक, 16 जवान शहिद, 4 के घायल होने की खबर

army road accident

army road accident

सिक्किम में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 16 जवानों की मौंत हो गई। दरअसल, इंडियन आर्मी के एक ट्रक के खाई में इस सड़क दुर्घटना में 16 जवानों के मौंत हो जाने और 4 जवानों को घायल होने की खबर सामने आई है।  यह घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई है। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ सिक्किम में सेना को ले जा रही गाड़ी एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गई, जिस कारण इस खतरनाक हादसे में 16 सेना के जवानों ने अपनी जान गवा दी। वहीं 4 जवानो के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेस्कूय टीम फौरन मौके पर पहुँची।

army road accident

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले में शामिल था। काफिला चत्तेन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था, तभी जेमा के एक रास्ते में वाहन तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया। जिसमे सेना के करीब 16 जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया, इसमें तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारी भी शामिल थे।

तीनो जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवानों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान  शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। सेना से भरी गाड़ी बड़े हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में सेना के 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 4 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

army road accident

सेना ने जारी किया बयान

सेना ने बताया की ये हादसा तब हुआ, जब ये ट्रक एक तीव्र मोड़ पर, अचानक से कंट्रोल खो बैठा और खाई में जा गिरा। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गई।’’ उसने कहा कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है। सेना ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवानों की दुर्घटना में जान चली गई। भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।’’

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि, वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए अत्यंत कृतज्ञ है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

Exit mobile version