Anushka Sharma Birthday: रोमांटिक अंदाज में कोहली ने किया बर्थडे विश, शेयर की खास तस्वीरें

Anushka Sharma Birthday

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच कई बॉलीवुड सितारे और नामचीन हस्तियां उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने भी उन्हें रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था।

Anushka Sharma Birthday

कोहली में रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

कोहली ने दिल खोलकर वाइफ की तारीफ करते हुए लिखा- सभी प्यारे पागलपन के माध्यम से आपको प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी सब कुछ। कोहली ने 7 तस्वीरों को शेयर की हैं। इसमें कुछ तस्वीरें बेहद हसीन हैं। अनुष्का बेहद हॉट दिख रही हैं। हालांकि शादी के बाद वो ज्यादा मीडिया में आने से बचती हैं। उनकी एक बेटी हैं जिनका नाम वामिका है। अनुष्का ने इस बात का खासा ध्यान रखा है कि वो एक अच्छी माँ बन सके। इसलिए वो पूरा ध्यान अपने परिवार पर लगा रही हैं।

Anushka Sharma Birthday

पत्रकार बनना चाहतीं थी अनुष्का

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी। उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी थी। उस दौरान दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। तब से अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Exit mobile version