सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, बाहर का खाना परोसे जाने का दावा

satyandra jain

satyandra jain

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख नजदीक है और इसी बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद आप मंत्री सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी  की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, हाल ही में सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे मसाज कराते नजर आए थे। इसी बीच अब तिहाड़ जेल से फिर एक बार सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नए वीडियो में सत्येंद्र जैन बिस्तर पर बैठ कर खाना खाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्येंद्र जैन एक प्रॉपर मील इंजॉय कर रहे हैं।

 

वीडियो में क्या है ?

दावा किया जा रहा है कि वह बाहर का खाना भी खा रहे हैं। इस वीडियो के जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। नए वीडियो के आने के बाद भाजपा ने इस पर सवाल उठाए हैं। सत्येंद्र जैन के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली के मंत्री को उसी की कोठरी में एक व्यक्ति खाना परोस रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल के बजाय बाहर से खाना लाकर दिया जा रहा है।

 

One more video from media! After taking maalish from rapist & calling him PHYSIO therapist, Satyendra Jain can be seen enjoying sumptuous meal! Attendants serve him food as if he is in a resort on vacation!

Kejriwal ji ensured that Hawalabaaz gets VVIP maza not saza! pic.twitter.com/IaXzgJsJnL

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 23, 2022

 

 

वजन कम होने की बात

तिहाड़ जेल के एक सूत्र के हवाले से यह भी खबर सामने आई है कि सत्येंद्र जैन का वजन जेल में 8 किलो बढ़ गया है। जबकि इससे पहले जैन के वकील ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन का वजन 28 किलो कम हो गया है। अब सत्येंद्र जैन का इस प्रकार का वीडियो सामने सामने आने के बाद बीजेपी ने इस पर सवाल खड़े किए हैं । बता दें कि हाल ही में जब सत्येंद्र जैन का मसाज का वीडियो तिहाड़ जेल से सामने आया था उसको लेकर भी भाजपा ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा था।

 

 

भाजपा ने साधा निशाना

सत्येंद्र जैन के इस नए वीडियो को लेकर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सत्येंद्र जैन को बाहर का खाना परोसा जा रहा है, जैसे कि वे एक रिसॉर्ट या फिर रेस्तरां में है। उन्होंने कहा कि मंत्री के सामने बिस्तर पर तरह-तरह के व्यंजन दिख रहे हैं। साथ पूनावाला ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सतीश जैन भ्रष्टाचार की सजा के लिए नहीं बल्कि मजा के लिए जेल में हैं। बता दें कि सत्येंद्र जैन का यह वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है और एमसीडी चुनाव की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक पार्टियों को आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का मौंका मिल गाय है।

 

Exit mobile version