Ms Dhoni: आंद्रे रसेल भी हुए धोनी के फैन, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

आंद्रे रसेल भी हुए धोनी के फैन

Ms Dhoni: मंगलवार, 8 अप्रैल को बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। IPL 2024 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग भी देखने को मिली। हालांकि धोनी जब बैटिंग के लिए आए थे, तब चेन्नई को जीत के लिए सिर्फ 3 रनों की दरकार थी। धोनी ने 3 गेंदें खेलकर 1* रन बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी जब बल्लेबाजी के लिए आए तो इस समय नॉइज मीटर में शोर का लेवल 135DB (डेसीबल) दर्ज किया गया।

धोनी की बैटिंग देख खुश हुए फैंस

दरअसल, रन चेज करते हुए सुपर किंग्स की टीम जीत के काफी नजदीक थी। 16.5 ओवर में शिवम दुबे के आउट होने के बाद धोनी ग्राउंड पर उतरे। हालांकि, तब तक दूबे ने टीम के लिए काम कर दिया था। इसलिए धोनी को ज्यादा देर तक बैटिंग का मौका नहीं मिला। उन्होंने सिर्फ तीन गेंद का सामना किया, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ एक ही रन निकला। हालांकि, जब-जब वो स्ट्राइक पर आए, फैन्स ने खूब शोर मचाया। मैच के बाद आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने भी धोनी की तारीफ की।

रसेल ने धोनी की तारीफ में कर दिया पोस्ट

रसेल ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मैं सोचता हूं कि यह शख्स आसानी से दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्रिकेटर है।’ बता दें कि इससे पहले कोलकाता के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले रवींद्र जडेजा ने भी कहा था कि धोनी फैंस के बीच खुशियां लाते हैं। उन्होंने कहा था- वह सिर्फ अपना एक झलक दिखा दें तो फैंस के टिकट का पैसा वसूल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 | Dhoni-Kohli : लंबे समय बाद धोनी से मिले विराट कोहली, बताया धोनी से मिलकर कैसा लगा ?

Exit mobile version