रातों – रात पलटी किस्मत, 33 करोड़ का मालिक बना एक साधारण ड्राइवर

ajay ogula hits jackpot

ajay ogula hits jackpot

करोड़पति बनने का सपना सब देखते है, लेकिन ये सपने देखने जितना आसान नहीं होता।  लेकिन भारत के अजय ओगुला जो रातों – रात करोड़पति बन गए। उन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया है। दरअसल, अजय ओगुला जो मूल रूप से दक्षिण भारत के रहने वाले है। उन्होंने हाल ही में 33 करोड़ रुपए को अपने नाम कर लिया है। यह बड़ी रकम अजय को एक लौटरी जीतने पर मिली है।

ajay ogula hits jackpot

वो कहते है ना इंसान की किस्मत कब पलट जाए उसका कोई भरोसा नहीं है। ऐसा ही कुछ एक ड्राइवर के साथ हुआ उसकी किस्मत ने अचानक से ऐसी पलटी मारी कि वह करोड़ों का मालिक बन गया। दरअसल, भारतीय मूल के अजय ओगुला जो दुबई में रहते हैं। वे रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। वे दक्षिण भारत के एक के रहने वाले है और चार साल पहले नौकरी की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात गए थे। फिलहाल, अजय दुबई के एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करते है। इस नौकरी में वे हर महिने 3,200 दिरहम यानी 72 हजार रुपये कमाते हैं।

33 crore jackpot

ऐसे बने रातो रात करोड़पति

दरअसल, अजय ने एक लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उनका नंबर लग गया। अजय ने अमीरात ड्रा में 33 करोड़ का इनाम जीता है। अयज का कहना है कि उसने यह टिकट बस आजमाना के लिए खरीदा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी किस्मत खुल जाएंगी। उन्हे अभी तक इस चमत्कार पर भरोसा नहीं हो रहा है। यहां तक की जब उन्होंने ये जानकारी अपने परिवार को दी तो उन्होंने भी अजय का विश्वास नहीं किया। अजय ने बताया की यह उनका पहला लॉटरी टिकट था। और उनको बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि वो इतनी बड़ी रकम अपने नाम कर लेंगे।

ajay ogula hits jackpot

चैरिटी ट्रस्ट बनाएंगे

अजय ने बताया कि उन्हें लगा कि कम अमाउंट जीता होगा लेकिन जब मैसेज पढ़ा तो जीरो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था, जिसे देखकर उनका सिर चकरा गया। इसे वो एक चमत्कार मानते है। अजय ओगुला ने कहा इस राशि से मैं एक चैरिटी ट्रस्ट बनाएंगे, ताकि उनके गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतों को पूरी करने में मदद की जा सके।

Exit mobile version