Ram Navami 2023 : राम नवमी के दिन बन रहें हैं अद्भुत योग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2023

Ram Navami 2023 : हिन्दू धर्म में हर साल राम नवमी का महापर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन ही भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। इसलिए इस दिन को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम जी राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र थे। राम नवमी (Ram Navami 2023) के दिन राम जी (Lord Ram) के अलावा उनके भाई भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण का भी जन्म हुआ था। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी ति​थि को ये पर्व मनाया जाता हैं। इस बार राम नवमी का पर्व 30 मार्च 2023 को मनाया जाएगा।

जानिए राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ 29 मार्च 2023 की रात 09 बजकर 07 मिनट से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन 30 मार्च की रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के आधार पर राम नवमी (Ram Navami 2023) का व्रत 30 मार्च 2023 को रखा जाएगा। 30 मार्च को राम जी के जन्मोत्सव का उत्तम मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक है। इस समय भगवान राम (Lord Ram) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना जरूर करें।

राम नवमी के दिन बन रहें है 4 अद्भुत योग

बता दें कि इस बार राम नवमी (Ram Navami 2023) के दिन 4 शुभ योग भी बन रहे हैं। राम जन्मोत्सव के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा। जबकि गुरु पुष्य योग 30 मार्च की देर रात 10 बजकर 59 मिनट से लेकर अगले दिन 31 मार्च की सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अमृत सिद्धि योग का भी संजोग बन रहा हैं। जो राम नवमी की देर रात 10:59 से लेकर अगले दिन की सुबह 06:13 तक रहेगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version