Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

Ambani Family

Ambani Family : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की फैमिली (Ambani Family) से तो आप भली-भांति परिचित होंगे ही। अंबानी फैमिली अपने शानो-शौकत, रहीसी और अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इनका एक दूसरा पहलू भी है। जी हां सही पढ़ा आपने…

अंबानी परिवार बिजनेस में तो सबसे आगे रहता ही हैं। साथ ही इन लोगों का अपनी धार्मिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव भी है। हिंदू धर्म के हर एक छोटे-बड़े त्योहार को अंबानी फैमिली धूमधाम से मनाती है। हर एक धार्मिक कार्य में अंबानी परिवार का प्रत्येक सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। इसके अलावा ये लोग दान-पुण्य में भी हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) के साथ सोमनाथ मंदिर गए थे, जहां उन्होंने ट्रस्ट को करीब 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया था।

यह भी पढ़ें- NMACC : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड से लेकर साउथ कलाकारों ने बांधा समां, देखें तस्वीरें…

नीता अंबानी रोजाना करती हैं पूजा-पाठ

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी सफल बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी बेहद अच्छे ढंग से संभालती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लग्जरी और ग्लैमरस लाइफस्टाइल की शौकीन नीता अंबानी (Nita Ambani) बेहद धार्मिक हैं। नीता की, धर्म और पूजा पाठ में काफी गहरी आस्था है। कहा जाता है कि नीता अंबानी भगवान श्री कृष्ण और गणपति बप्पा के अनन्य भक्त में से एक हैं।

अनंत की भगवान बालाजी में हैं गहरी आस्था

आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी, फैमिली के कारोबार में बड़ी जिम्मेदारी निभाते है। इसके अलावा वह धार्मिक कार्यक्रमों में काफी उत्साह के साथ शामिल होते हैं। कई बार उन्हें (Anant Ambani) तिरुपति भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ करते देखा गया है। माना जाता है कि उनकी भगवान बालाजी में गहरी आस्था है। इसके अलावा अनंत अंबानी को कई बार बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में भी दर्शन करते देखा गया हैं। वर्ष 2019 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री टी. एस. रावत ने अनंत को बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर कमेटी का मेंबर भी बनाया था।

ईशा से ज्यादा उनके पति हैं धार्मिक

अनंत अंबानी (Anant Ambani) के अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी भी काफी धार्मिक हैं। उन्हें कई बार मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। इसके अलावा ईशा अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनसे ज्यादा उनके पति आनंद पीरामल धार्मिक है। वह रोजाना पूजा पाठ करते हैं।

तो एशिया की सबसे अमीर फैमिली (Ambani Family) होने के बावजूद भी अंबानी परिवार अपनी धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हैं।

यह भी पढ़ें- Anant Ambani Watch : NMACC में करोड़ों की घड़ी पहन कर पहुंचे अनंत अंबानी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Exit mobile version