कर्नाटक में मंत्रियों को विभाग बंटे: सीएम सिद्धारमैया के पास वित्त विभाग, डिप्टी सीएम को मिले ये विभाग

karnataka congress

शनिवार को कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। 24 नए मंत्री को सरकार में शामिल किया गया। विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई। इसके बाद कर्नाटक सरकार में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त मंत्रालय रखा है, तो वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मेजर एंड मीडियम सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और चित्तपुर सीट से विधायक बने प्रियांक खड़गे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग मिला है। आइए जान लेते हैं कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में कौन-सा विभाग किसे मिला, जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बजरंग दल के साथ RSS पर भी बैन लगाएगी कांग्रेस? प्रियांक खड़गे ने दिया बड़ा बयान, कहा- शांति भंग हुई तो…

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की। पार्टी ने राज्य में अकेले अपने दम पर सरकार बनाई थीं। कुछ दिनों तक चली खींचतान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को ही कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाना तय किया। 20 मई को सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम के तौर पर शपथ ली थीं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और 8 अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इसके बाद आज यानी शनिवार को कैबिनेट विस्तार में 24 और मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके बाद सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

Exit mobile version