Saphala Ekadashi का व्रत रखने से होगी सभी इच्छाओं की पूर्ति, जानिए कब है तिथि

Saphala Ekadashi 2022

Saphala Ekadashi 2022

Saphala Ekadashi 2022 : पौष माह में हर वर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी का पर्व मनाया जाता हैं। हिन्दू धर्म में प्रत्येक एकादशी का अपना महत्त्व है। इस बार 19 दिसंबर 2022 को सफला एकादशी (Saphala Ekadashi 2022) मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु जी के लिए व्रत रखा जाता हैं। एकादशी का व्रत रखने से विष्णु जी अपने भक्तों से प्रसन्न होते है और उनका कल्याण करते हैं। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए भी इस दिन व्रत रखा जाता है।

सफला एकादशी का महत्त्व

सफला एकादशी (Saphala Ekadashi 2022) के पावन दिन, भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की उपासना करने का विशेष महत्त्व हैं। इस दिन व्रत रखने से विष्णु जी मनचाही इच्छाओं की पूर्ति करते है। सफला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें और विष्णु जी व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करें। साथ ही इस दिन (Saphala Ekadashi 2022) व्रत रखने से सभी कष्टों का निवारण भी होता है।

सफला एकादशी की तिथि

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष सफला एकादशी (Saphala Ekadashi 2022) का व्रत 19 दिसंबर 2022 को रखा जाएगा। 19 दिसंबर की सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर शुभ योग का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 20 दिसंबर की सुबह 2 बजकर 32 मिनट पर होगा। सफला एकादशी के व्रत का पारण इस साल 20 दिसंबर को होगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version