अक्षय और अजय की फिल्में एक साथ होगी रिलीज़, कमाई पर पड़ सकता है असर

Movie blog image

अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स हैं। इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती आयी हैं। साथ ही ये  दोनों अपने फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। अक्षय की फिल्में बहुत ही बेसिक होती है। जिसमें एक सामाजिक संदेश होता ही है। अक्षय अपनी मूवी के जरिए लोगों में एक अहम स्थान रखते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में देशभक्ति से सम्बंधित होती हैं। वहीं अजय कोई भी अच्छी मूवी छोड़ते नहीं हैं। 

इस दिवाली दोनों की एक-एक फिल्में आ रही है। बॉलीवुड के इन दो महान कलाकार पर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स का भरोसा होता है। इन दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं। दोनों रियल लाइफ में अच्छे दोस्त भी हैं। 

आपको बता दे कि 25 अक्टूबर को अजय की थैंक्स गॉड रिलीज होनी है वही अक्षय कुमार की रामसेतु फिल्म जल्दी रिलीज होगी। इस फिल्म का रिलीज़ डेट भी आसपास होगी। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की फिल्में साथ रिलीज होने पर दिक्कतों का सामना कर सकती है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित रामसेतु एक्शन एडवेंचर फिल्म है।  इसमें भारत और श्रीलंका के बीच रामसेतु के बारे में भी दिखाया गया है। जिसमें अक्षय आर्कोलॉजिस्ट के रोल में नजर आ रहे हैं जो रामसेतु की खोज करते हुए दिखेंगे। 

वहीं अजय देवगन की थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म है जिसे निर्देशित इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म में अजय के अलावा रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि इसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं। यह बेहद ही मनोरंजक साबित होगी।  दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं जनता को। अब देखना होगा कि जनता किसे पसंद करती है ? कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर चल पाती है और अच्छी कमाई कर पाती है ?  दोनों एक्टर्स के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 

Exit mobile version