Subhash Ghai Birthday Bash: सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, ऐश्वर्या-सलमान फिर आए आमने-सामने

Subhash Ghai Birthday Bash

Subhash Ghai Birthday Bash: हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई 24 जनवरी 2023 को 78 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें पूरे मनोरंजन जगत ने बधाई दी। उनके घर पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। सुभाष घई की इस पार्टी में सलमान खान, ऐश्वर्या राय सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पार्टी के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इन सितारों ने की शिरकत

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान पहुंचे। सलमान खान के स्वैग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उन्होंने सुभाष घई के साथ केक कटिंग की और दोनों ने एक दूसरे को केक भी खिलाया। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें भाईजान घई साहब को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान के अलावा इस पार्टी में उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय अपने पती अभिषेक बच्चन साथ पहुंची। इस दौरान की कुछ तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सुभाष घई के इस बर्थडे बैश में बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन भी नजर आए, जो इस पार्टी में कैजुअल सिंपल लुक में पहुंचे थे। इन सभी सितारों के बीच पार्टी में फिल्ममेकर राकेश रोशन को भी स्पॉट किया गया, जिन्होंने इस पार्टी के लिए बेहद सादगी भरा लुक अपनाया था।

जैकी श्रॉफ से लेकर अनुपम खेर तक आए नजर

सुभाष घई के इस पार्टी में जैकी श्रॉफ एक छोटा सा गिफ्ट लिए दिखाई दिए। इसके अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर अलका याग्निक भी इस पार्टी में नजर आईं। सिंगर इस बर्थडे बैश में सूट पहने नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुभाष घई की पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन भी दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर छाई कुछ तस्वीरों में जया सुभाष घई से बात करती नजर आईं। बर्थडे पार्टा में अनुपम खेर भी अपने अंदाज में नजर आए। इसके अलावा इस बर्थडे बैश में सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से अपना करियर शुरु करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी नजर आई। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इस पार्टी में एक ग्रैंड एंट्री ली, जिसने सभी के दिल जीत लिया।

Exit mobile version