उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही Air India के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या थी वजह?

air india emergency landing

फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं आए दिन ही देखने को मिलती रहती है। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु से लखनऊ जा रही एआईएक्स कनेक्ट फ्लाइट के साथ भी हुआ। गौरतलब है कि फ्लाइट ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग की। इसकी जानकारी खुद एयर एशिया ने अधिकारियों को दी है। एयर एशिया ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है।

जाने क्यों हुई 10 मिनट में एमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से लखनऊ जा रही एआईएक्स कनेक्ट फ्लाइट ने उड़ान भरने के तुरंत 10 मिनट बाद ही केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयर एशिया के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट आई5-2472ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9बजे उतरना था। हालांकि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसको लैंडिंग करनी पड़ गई। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह एक मामूली तकनीकी समस्या बताई जा रहा है।

Exit mobile version