IPL 2023: खिलाड़ियों के रिटेंशन के बाद अब ऐसी है सभी 10 टीमों की स्क्वाड

IPL  2023

IPL  2023

IPL  2023 की ट्रेडिंग विंडो 15 नवंबर शाम 5 बजे बंद हो गई। सभी 10 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में फेरबदल करने में लगी हुई हैं। आईपीएल 2023 के लिए मिनी नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी से नीलामी से पहले प्रत्येक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची मांगा था जिसको कल सभी ने सौंप दिया है।

 

IPL के अगले सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई  प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिल पाई है जबकि कइयों को रिटेन कर लिया गया है। खिलाड़ियों को रिटेन, रिलीज और ट्रेड करने की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है। तारीख को ध्यान में रखते हुए पिछले दो दिनों में सभी IPL टीमों ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी किया है। इनमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं।

 

लिस्ट के अनुसार कुल 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। वहीं, 85 प्लेयर्स रिलीज किए गए हैं। रिलीज किए गए प्लेयर्स में से 5 खिलाड़ियों को ट्रेड भी किया गया है। बाकी रिलीज खिलाड़ियों पर अब मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी।

 

1. चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन स्क्वाड: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, अंबति रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी दीक्षाना

रिलीज प्लेयर्स: भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन

 

2. पंजाब किंग्स

रिटेन स्क्वाड: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन

रिलीज प्लेयर्स: बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी, मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोरा

 

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (ट्रेड), सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), लॉकी फर्ग्यूसन (ट्रेड)

रिलीज प्लेयर्स: एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख सलाम, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान (ट्रेड), शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरॉन फिंच

 

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिटेन स्क्वाड: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसारंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप

रिलीज प्लेयर्स: जेसन बेहरेनडॉर्फ (ट्रेड), अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, एल. सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड.

 

5. लखनऊ सुपर जायंट्स

रिटेन स्क्वाड: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा,  मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई

रिलीज प्लेयर्स: एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम, एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंता चमीरा

 

6. राजस्थान रॉयल्स

रिटेन स्क्वाड: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा

रिलीज प्लेयर्स: अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिचेल, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डुसेन

 

7. दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, , खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, अमन खान (ट्रेड)

रिलीज प्लेयर्स: शार्दुल ठाकुर (ट्रेड) , टिम सेफर्ट, अश्विन हेब्बर, केएस भरत, मनदीप सिंह

 

8. गुजरात टाइटन्स

रिटेन स्क्वाड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन,यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ

रिलीज प्लेयर्स: ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण एरोन, रहमानुल्लाह गुरबाज (ट्रेड), लॉकी फर्ग्यूसन (ट्रेड), डोमिनिक

 

9. मुंबई इंडियंस

रिटेन स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर,  ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ (ट्रेड प्लेयर)

रिलीज प्लेयर्स: कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट

 

10. सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन स्क्वाड: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक

रिलीज प्लेयर्स: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे

 

Exit mobile version