असल में श्रीकृष्ण की थी इतनी पत्नियां, 1 लाख 61 हजार थे पुत्र

Krishna blog image

Shri Krishna : आज से लगभग पांच हज़ार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, मथुरा में हुआ था। भक्त, दूर-दूर से भगवन के दर्शन के लिए मथुरा-वृन्दावन जाते है और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। राधा जी और कृष्ण जी के प्यार की मिसाल दी जाती है लेकिन एक सवाल है जो सब के मन में रहता है कि आखिर भगवन कृष्ण जी की कितनी पत्नियां थी.?

श्रीकृष्ण की 16,108 पत्नियों का ये है सच .?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण की 16,108 पत्नियों और उनके डेढ़ लाख से भी अधिक पुत्र थे। इसके पीछे की वजह ये मानी जाती है कि एक दानव भूमासुर ने अमर होने के लिए 16 हजार कन्याओं की बलि देने का निश्चय किया था, जिनको श्री कृष्ण ने कारावास से मुक्त कराया और वापस उन्हें घर भेज दिया था लेकिन जब कन्याएं घर पहुंची तो उनके परिवारवालों ने उनके चरित्र पर सवाल उठाया और अपनाने से इनकार कर दिया तब श्री कृष्ण ने 16 हजार रूपों में प्रकट होकर एक साथ सभी कन्यों से विवाह किया। वास्तविक में उन्होंने केवल 8 बार ही शादी की थी। उनकी केवल 8 पत्नियां थी, जिनका नाम है रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा।

कृष्ण जी के कितने पुत्र थे

बता दें कि इन आठ रानियों से, हर एक से कृष्ण को 10 बेटे और एक-एक पुत्री थी। कृष्ण जी की 8 पत्नियों को अष्टा भार्या कहा जाता था। इसके अलावा उन्हें 16,108 पत्नियों से भी संताने थी और कुल मिलाकर उनके 1 लाख 61 हजार 80 से भी अधिक संताने थी। श्रीकृष्ण के सबसे बड़े पुत्र का नाम प्रद्युम्न था, जो कामदेव के अवतार माने जाते हैं। जिसके पुत्र अनिरुद्ध को कृष्ण ने अपना उत्तराधिकारी बनाया था।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version