MCD चुनाव 2022 : जारी है दल बदल का खेल, कांग्रेस में शामिल हुए आप और बीजेपी के तीन पार्षद

Mcd Election

Mcd Election

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बाद से ही लगातार नेताओं द्वारा दल बदलना भी लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आम आदमी पार्टी और भाजपा के तीन मौजूदा पार्षदों सहित कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया। चौ. अनिल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नरेंद्र नाथ (दिल्ली के पूर्व मंत्री), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज,  आदर्श शास्त्री, पूर्व विधायक और विपिन शर्मा, पूर्व विधायक ने पार्टी में शामिल होने वालों को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

 

अनिल कुमार ने आप और बीजेपी पर साधा निशाना

इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद आजाद विधूड़ी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के उपाध्यक्ष अनुज आत्रेय,  धीरज बसोया,  विक्रम लोहिया आदि उपस्थित थे। इस मौके पर अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस में कुछ अपने लोगों की घर वापसी है  जबकि कुछ अन्यों ने भाजपा और आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया है क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी केवल दिल्ली के लोगों को धोखा देने और राजधानी को बर्बाद करने के लिए भ्रष्टाचार और पक्षपात में लिप्त है। अनिल कुमार ने कहा कि ये नेता बिना किसी शर्त के दिल्ली कांग्रेस में शामिल हुए है, क्योंकि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास करते है और श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा से अत्यधिक प्रेरित और प्रभावित है।

 

कांग्रेस को जीत की उम्मीद

अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा के 15 साल के नगर निगम में कुशासन की वजह से दिल्ली नगर निगम में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है जहां बिना विश्वत दिए कोइ भी काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि बदहालो की वजह से कर्मचारियों को वेतन तक देने में नाकाम दिल्ली नगर निगम को कंगाल बनाने मे भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के बाद नगर निगम की तंगहाली दूर करेंगी जिस तरह से पूर्व में कांग्रेस के शासन में दिल्ली नगर निगम ने मजबूती से विकास कार्य किए थे वही व्यवस्था  भी फिर से लेकर आऐंगे।

 

Exit mobile version