Maha Shivratri के दिन बन रहा है पुत्र प्राप्ति का दुर्लभ संयोग, जानिए तिथि

Maha Shivratri 2023

Maha Shivratri 2023

Maha Shivratri 2023 : फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही शिवलिंग की भी विधि-विधान से पूजा करना शुभ होता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा।

इस बार महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023) के दिन शनि प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जिसकी वजह से पुत्र प्राप्ति का दुर्लभ संयोग बन रहा है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत विशेष तौर पर पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव खुश होते हैं और अपने भक्तों को पुत्र प्राप्ति का वरदान देते है।

महाशिवरात्रि की तिथि

इस बार महाशिवरात्रि की तिथि 18 फरवरी, दिन शनिवार को पड़ रहीं है, जिसका आरंभ 18 फरवरी की रात 8:02 पर हो रहा है। हालांकि तिथि का समापन अगले दिन 19 फरवरी की शाम 04:18 पर होगा। चतुर्दशी तिथि के आधार पर महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त 18 फरवरी को पड़ रहा है। इसलिए महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023) का व्रत 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। जबकि पूजा का शुभ मुहूर्त 18 फरवरी की रात 12:09 से प्रारंभ हो रहा है, जो देर रात एक बजे तक रहेगा।

व्रत के पारण का समय

बता दें कि 18 फरवरी के व्रत का पारण अगले दिन 19 फरवरी के दिन होगा। जबकि 19 फरवरी के व्रत का पारण सुबह 06:59 से प्रारंभ होगा, जो दोपहर 03:24 के मध्य में कभी भी हो सकता हैं। महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023) के दिन भगवान शिव और शिवलिंग के साथ माता पार्वती की भी विशेष उपासना की जाती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version