कोरोना के बाद फिर फैली एक रहस्यमयी बीमारी, घरों में कैद होने के लिए मजबूर हुए लोग

Pyongyang Lockdown

Pyongyang Lockdown : चीन, जापान और कई अन्य देश में जहां अभी भी कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा मंडरा रहा है। तो वहीं उत्तर कोरिया (North Korea) में एक नई रहस्यमयी बीमारी का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग (Pyongyang Lockdown) में एक बार फिर 5 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया गया हैं। सभी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही राजधानी में मौजूद विदेशी दूतावासों को भी सरकार के आदेश का पालन करने को कहा गया है। इसके अलावा एक दिन में कई बार तापमान की जांच और उसकी जानकारी देने को भी कहा गया हैं।

रिपोर्ट में नहीं है COVID-19 का उल्लेख!

स्थानीय न्यूज एजेंसी NK न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी प्योंगयांग (Pyongyang Lockdown) में एक अज्ञात सांस की बीमारी फैल रही हैं, जिसकी वजह से शहर में लॉकडाउन लगाया गया है। इस वजह से अब वहां के लोग सामानों को स्टॉक भी कर रहे है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस में COVID-19 का उल्लेख नहीं है। हालांकि अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि देश के दूसरे क्षेत्रों में भी क्या लॉकडाउन लगा है या नहीं।

बता दें कि उत्तर कोरिया की स्थानीय मीडिया ने सांस और फ्लू की बीमारी से लड़ने के लिए तमाम उपाय के लिए तो रिपोर्ट जारी की है। लेकिन लॉकडाउन के बारें में कुछ भी प्रकाशित नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की सीमा के समीप केसोंग शहर में सार्वजनिक संचार अभियान को बहुत ज्यादा तेज कर दिया गया है ताकि सभी लोग महामारी विरोधी नियमों का पालन कर सकें।

कोई भी जानकारी को नहीं किया गया सार्वजनिक

बता दें कि पिछले साल उत्तर कोरिया ने अपने यहां COVID-19 के आउटब्रेक को स्वीकार कर लिया था। लेकिन देश में कितने लोगों की जान गई थी, इसके बारें में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि अगस्त में ऐलान किया गया था कि यहां अब वायरस पर जीत हासिल कर ली गई है।

माना जाता है कि उत्तर कोरिया ने दुनिया के सामने कोरोना वायरस (Corona Virus) की जगह बुखार के मरीजों के दैनिक संख्या की सूचना दी थी। जो करीब 25 मिलियन की जनसंख्या में केवल 4.77 मिलियन थी। बहरहाल 29 जुलाई के बाद ऐसे मामलों की कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

Exit mobile version