दिल्ली : म्यांमार मूल की युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

myanmar refugee gangrape in delhi

दिल्ली के कालंदीकुंज इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां म्यांमार मूल की एक महिला को अगवा कर उसके साथ चार युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप को अंजाम दिया है। पीड़िता का आरोप है की उसको बहला फुसलाकर ऑटो में बिठाया और फिर नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

21 वर्षीय म्यांमार मूल की युवती के साथ गैंगरेप

दिल्ली के कालंदीकुंज इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ 22 फरवरी को अपहरण और रेप की वारदात सामने आई है। घटना के समय महिला अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाने कंचन कुंच के अस्पताल गई थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे महिला जब ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक ऑटो चालक ने उसे बहला-फुसलाकर रुमाल सुंघाया और अगवा कर लिया। महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, होश में आने पर वह एक बंद कमरे में थी जहां चार युवक मौजूद थे। चारों दरिंदो ने महिला के साथ बारी बारी से कई बार रेप किया। वारदात के समय महिला को मारा पीटा भी गया विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिख युवकों ने बचाई महिला की जान

पुलिस ने बताया कि, महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने अगले दिन 23 फरवरी की रात एक कार में बिठाकर उसे अनजान जगह पर छोड़ दिया और धमकी भी दी। सड़क पर अकेले पड़ी युवती को देखकर दो सिख युवक उसे अपने घर ले गए। युवको ने महिला को घर पर खाना खिलाया। महिला ने सिख की पत्नी को अपना यूएन कार्ड दिखाया जिसके बाद पता चला की वह विकासपुरी दिल्ली की रहने वाली है। युवक ने अपनी कार में महिला को घर पर छोड़ दिया जहां उसकी बेटी और पति उसकी राह देख रहे थे। महिला ने पति को आपबीती बताई जिसके बाद दंपत्ति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 26 फरवरी को आईपीसी की धारा 365,368,376डी , 323 और 506 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Exit mobile version