SA20: सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन को एक फैन ने किया प्रपोज, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ

Kavya Maran

दक्षिण अफ्रीका में चल रही एसए20 (SA20) लीग में पार्ल रॉयल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो पुरे सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बना हुआ है। दरअसल, क्रिकेट मैदान में एक फैन ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन (SRH Team Owner) काव्या मारन (Kavya Maran) के लिए शादी का प्रपोजल लेकर पहुंचा। इसके बाद पुरे सोशल मीडिया पर काव्या चर्चा का विषय बन गईं। हालांकि हमें आपको ये बताना पड़ेगा कि अभी तक ये साफ नहीं है कि जिसने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया है, उसके बारे में काव्या मारन को पता भी है कि नहीं।

काव्या हैं सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन

काव्या मारन अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी काव्या एक्टिव रहती हैं। आईपीएल में वो अपनी टीम सनराइजर्स हैंदराबाद के लिए हमेशा चीयर्स करते हुए दिखाई देती है। मालूम हो कि काव्या आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन हैं। आईपीएल ऑक्शन में अपने बेबाक अंदाज में खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए भी जानी जाती हैं। सन नेटवर्क मालिक कलानिधी मारन की बेटी काव्‍या को गुरुवार को एक प्रशंसक ने शादी का प्रस्‍ताव दिया।

Looks like someone needs a bit of help from @Codi_Yusuf on how to propose in the BOLAND. 💍#Betway #SA20 | @Betway_India pic.twitter.com/ZntTIImfau

— Betway SA20 (@SA20_League) January 19, 2023

“काव्या मारन विल यू मैरी मी”

30 साल की मारन इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां वो सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप का समर्थन कर रही हैं। फैन ने एक कार्ड ले रखा था, जिस पर लिखा था कि काव्या मारन विल यू मैरी मी। इसके साथ ही दिल की तरह की इमोजी भी बनी हुई थी। इस वीडियो को एसए20 के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है और फैंस इसे खूब देखकर रीशेयर भी कर रहे हैं। काव्य मारन को शादी का प्रपोजल मिलने के बाद इंटरनेट का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर वे ट्रेंड कर रही हैं और लोग इसको लेकर तरह तरह के मीम्स भी बना रहे हैं।

सनराइजर्स की पांच मैचों में यह तीसरी जीत रही और वो अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। प्रीटोरिया कैपिटल्‍स की टीम शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप को अपना अगला मुकाबला शनिवार को जोबर्ग सुपरकिंग्‍स के खिलाफ खेलना है।
Exit mobile version