40 साल की सास को 27 साल के दामाद से हुआ इश्क, ससुर को नशे में धुत कर दोनों हुए फरार

crime

crime

कहते है की प्यार अंधा होता है। प्यार करते समय लोग उम्र, रंग, रूप किसी को नहीं देखते। एसी ही एक घटना राजस्थान से सामने आई है। दरअसल, यहां 40 साल की एक सास को अपने 27 साल के दामाद से प्यार हो गया। इतना ही नहीं दमाद अपने ही ससुर के नाक के नीचे से सास को लेकर फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी परिवार वालों को मिली उन्होंने पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ये अजीबो-गरीब प्यार की घटना राजस्थान के सिरोही जिले अनादरा थाने के सियाकरा गांव की है। यहां पहले 40 साल की सास को 27 साल के दामाद से प्यार हुआ फिर दोनों ने अपने प्यार को सफल करने के लिए भगाने का फैसला लिया। फिलहाल दोनों की प्यार की चर्चा हर तरफ बड़ा विषय बनी हुई है। और हो भी क्यों ना दरअसल, महिला का अपनी ही बेटी के पति से अवैध सम्बन्ध था। 40 साल की सास अपने 27 साल के दामाद के साथ शादी करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

अपने प्रेम को अंजाम देने की ताक में बैठे दामाद ने 30 दिसंबर को भागने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, इस दिन दामाद अपने ससुराल पहुंचा। यहां उसने अपने ससुर को इतनी शराब पिला दी कि ससुर नशे में जाकर सो गया। इस तरह अपने ससुर को चकमा देकर दामाद सास को लेकर फरार हो गया।

जब तक ससुर को होश आता काफी देर हो चुकी थी। मामले का पता लगते ही ससुर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।  पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मामावली निवासी नारायण जोगी के साथ की थी। शादी के बाद से उसकी बेटी और दामाद का अक्सर उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी तरह उसने मेरी पत्नी के साथ गलत रिश्ते बनाए और अब फरार हो गया। पीड़ित ने बताया की उसका दमाद 30 दिसंबर को अकेला घर आया था। और उसने दामाद के साथ बैठकर जमकर शराब पी ली थी। नशे में वह कमरे में सोने चला गया। इसी बीच दोनों ने वारदात को अंजाम दिया और घर से फरार हो गए। जब सुबह उसकी आंख खुली तो पत्नी और दामाद गायब थे।

थाना प्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। इतना ही नहीं दामाद भी तीन बच्चों का बाप है। भागने से पहले वह सास के साथ अपनी एक बेटी को भी ले गया है।

Exit mobile version