अधिक रेंज देने वाली भारत की तीन बेस्ट एक्सयूवी, कीमत 20 लाख रुपए से कम

best SUVS under 20 lakhs

High range electric suvs under 20 lakhs: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी भारत के लोगों के लिए काफी लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक एक्सयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल सहायक होगा। इस आर्टिकल में हम 20 लाख रुपये के अंदर की गाड़ियों को कवर कर रहे हैं। साथ ही हम आपको उन शानदार इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिंगल चार्ज पर अच्छी रेंज देने के लिए जानी जाती हैं।

 

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV में 26 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक है। इसमें 55 kW (74.7 PS) का मोटर है जो 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Tata Tigor EV की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Tata Tigor EV 26 kWh बैटरी पैक से लैस है जो सिंगल चार्ज पर 315 किमी की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी ने इसे अपग्रेड किया है। अपडेटेड टिगोर ईवी में एआरएआई-प्रमाणित 315 किमी के रेंज का दावा किया गया है। जबकि आउटगोइंग टिगोर ईवी में 306 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया था।

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV दो वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें प्राइम और मैक्स शामिल है। इसका मैक्स वेरिएंट भारत में उपलब्ध अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली बैटरी पैक के साथ आती है जिसके पावरट्रेन में 40.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है और जिसकी क्षमता 143bhp की पावर जेनरेट करने की है। जो एक बार चार्ज करने पर 452 किमी की रेंज देता है। Tata Nexon EV Prime में 30.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 312 किमी की रेंज मिलती है। प्राइम वेरिएंट की शुरूआती कीमत 14.49 लाख रुपये है, वहीं नेक्सॉन ईवी मैक्स की शुरूआती कीमत 16.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम जाती है।

Mahindra XUV400

हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई एक्सयूवी लोगों की पहली पसंद बन गई है। कंपनी ने 26 जनवरी 2023 से अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग विंडो को खोल दिया है। इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है जो 150 PS की मैक्सिमम पॉवर और 310 Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। यह कार EC और EL जैसे दो वेरिएंट में बाजार में आई है। इसमें इलेक्ट्रिक एसयूवी का बेस ईसी ट्रिम लेवल 34.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 375 किमी की MIDC प्रमाणित रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट में 39.4 kWh की बड़ी बैटरी लगी हुई है, सिंगल चार्ज पर 456 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

 

Exit mobile version