शिमला : 22 साल के युवक ने किया दुनिया को कहा अलविदा, व्हाट्सएप पर बाय-बाय का लगाया था स्टेटस

shimla 22 yr young boy commit suicide

हिमाचल से आत्महत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 22 वर्षीय युवक ने व्हाट्सएप पर बाय-बाय शिमला का स्टेटस लगाया और अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हिमाचल के शिमला में एक 22 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला है। मृतक की पहचान रोहित नाम से की गई है। रोहित शिमला में अपने छोटे भाई के साथ किराए के एक कमरे में रहता था, जहां उसने खुद को पंखे से लटका लिया। घटना की जानकारी मिलते ही लक्कड़ बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची जहां कमरे के अंदर रोहित का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

व्हाट्सएप पर बाय फिर दुनिया को किया बाय

हिमाचल के शिमला के लोअर कुफ्टा धार में एक 22 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि, युवक ने पहले पहले अपने व्हाट्सएप पर बाय-बाय शिमला का स्टेटस लगाया और फिर जान दे दी। युवक की पहचान रोहित नाम से की गई है। मृतक रोहित मूलत सिरमौर जिले का रहना वाला था। वह शिमला में एक किराए के  कमरे में अपने छोटे भाई के साथ रहता था। पुलिस को फिलहाल आत्महत्या की कारण का पता नहीं लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

युवक पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट जॉब करता था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित इग्नू से एमए की पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा वह प्राइवेट कंपनी में जॉब भी करता था। रोहित अपने छोटे भाई के साथ शिमला में किराए पर रहता था। वारदात के समय रोहित का छोटा भाई घर गया था। शिमला के एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी और सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच की गई है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा है। शुरुआती जांच में किसी भी तरह के फाउल प्ले की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धारा-174 के तहत मामला दर्ज किया है और शव को बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

Exit mobile version