Delhi : 20 साल की लड़की ने नवजात को खिड़की से फेंका, हुई गिरफ्तारी

delhi crime

delhi crime

दिल्ली के न्यू कोंडली इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक 20 वर्षीय अविवाहित लड़की ने अपने ही नवजात बच्चे को अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। समाज की बदनामी से बचने के लिए युवती ने ये घिनोना कदम उठाया था। बच्चे की सुबह लाश मिलने पर पूरे इलाके में ये बात आग की तरह फैल गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है।

ये सनसनीखेज मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर के जय अंबे अपार्टमेंट (Jay Ambey Apartment) का है। यहां सोमवार 9 जनवरी को दिल दहला देने वाली वारदात को एक अविवाहित युवती ने अंजाम दिया। दरअसल, 20 साल की युवती ने अपने फ्लैट में एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ समय के ही बाद उसी फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नवजात को बाहर फेंक दिया। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवती ने समाज में बदनामी के डर से इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी लड़की की मेडिकल जांच भी करवा रही है। लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने सुबह नवजात की लाश देखी। मामले की जानकारी मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया।

क्यों ममता को ही किया शर्मसार ?

इस शर्मसार कर देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को फेंकने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई। हर अपार्टमेंट की तलाशी के बाद उन्हे फ्लैट नंबर 643 में रहने वाली एक 20 साल की लड़की पर शक हुआ। जिसके बाद उसके फ्लैट की जांच की गई। जिसमें उसके घर में कूड़ेदान में खून के कई धब्बे मिले जिस पर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपना सारा घुनाह कबुल लिया। युवती ने बताया की वो बच्चे को जन्म देने की बात से मानसिक रूप से परेशान थी। दरअसल, आरोपी लड़की शादीशुदा नही थी और बच्चे से छुटकारा पाना चाहती थी। लड़की ने कहा की उसने ये कदम समाज के डर से उठाया। वह नोएडा के किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ IPC- 302/201 के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल युवती को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

Exit mobile version