कानपुर: नाबालिग के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद ब्लेड से छाती पर लिखा नाम और फिर…

16 yr girl rape and attack by blade in kanpur

उत्तर प्रदेश के कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक डॉक्टर दंपत्ति की बेटी के साथ कथित तौर पर हुक्काबार में रेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता पर कई तरह के जुल्म भी ढाए है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी छाती पर ब्लेड से नाम लिखा फिर लाइटर से बाल भी जलाए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है।

मारपीट के बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप

कानपुर के एमजी कैफे में एक 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी विनय ठाकुर ने किशोरी का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। दरअसल, आरोपी विनय ने नाबालिग की छाती पर ब्लेड से अपना नाम भी लिखा ताकि कोई भी उससे कभी शादी न कर पाए। बताया जा रहा है कि विनय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था और सभी आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की थी।

कोटा तक नहीं छोड़ा पीछा

वहीं नाबालिग के माता-पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 16 साल की इकलौती बेटी से विनय ठाकुर ने दोस्ती के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के परिजनों ने विनय से अपनी बच्ची को बचाने के लिए उसका एडमिशन 2020 में कोटा में करवा दिया। लेकिन आरोपी ने उसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा। आरोपी विनय पर आरोप है कि उसने छात्रा का बैंक खाता हैक कर रखा था। इतना ही नहीं विनय ने पैसों के लिए किशोरी का लैपटॉप और मोबाइल तक बेच डाला था। पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल नाबालिग की शिकायत पर जांच की जा रही है।

रईसों के बिगड़े बच्चे

पुलिस को जांच पड़ताल के बाद पता चला कि, सभी आरोपी रईस बाप की बिगड़ी औलादें हैं। सभी माता-पिता के दम पर किशोरी के साथ गलत काम करने की हिम्मत जुटा बैठे। वहीं मुख्य आरोपी विनय सिंह कानपुर देहात, गजनेर के करसा गांव की पूर्व प्रधान गीता देवी का बेटा हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version