पालघर: 16 साल की किशोरी के साथ 8 लोगो ने किया दुष्कर्म, मानवता शर्मसार

crime

crime

महाराष्ट्र के पालघर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिनोने अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया की इस घटना के आरोप में 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीते 16-17 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई थी लेकिन इसकी जानकारी रविवार 18 दिसंबर को पुलिस को दि गयी।

दरअसल, यह सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले का है। यहां 16-17 दिसंबर की मध्य रात्री को 8 लोगों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप जैसे गंदे अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया की, आरोपियों ने नाबालिग के साथ पहले एक सूने बंगले में रेप किया फिर भी उन दरिंदों की प्यास नहीं बुझी तो युवती को समुद्र किनारे ले गए और वहां जाकर भी सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार किशोरी का यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पालघर जिले के सतपती ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सभी 8 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीडिता ने पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि, उसके साथ आरोपियों ने बेहरहमी से रेप किया, दुष्कर्म 16 दिसंबर की रात 8 बजे शुरू हुई जो अगले दिन सुबह 10 बजे तक जारी रहा। पीड़िता की उम्र करीब 16 साल है।

ऐसे दिया दुष्कर्म को अंजाम

आरोपी, पहले पीड़िता को माहिम गांव के एक खाली बंगले में ले गए थे, जहां सभी 8 दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बाद में, वे उसे समुद्र के किनारे भी ले गए, जहां उन्होंने फिर से झाड़ियों में उसका यौन उत्पीड़न किया।

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बताया कि, पीड़िता की शिकायत के आधार पर रविवार सुबह सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जिसमें धारा 376 (डी) (सामूहिक-बलात्कार), धारा 366 (ए) (उपार्जन), धारा 341 (गलत अवरोध), 342 (गलत कारावास) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराएं लगाई हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version