ठाणे : 16 साल के लड़के का 32 साल की महिला ने किया यौन उत्पीड़न, जांच में जुटी पुलिस

32 women sexually assaulted 16-year-old boy in Maharashtra

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 32 वर्षीय महिला ने 16 साल के नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाए। महिला के खिलाफ लड़के की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़के की मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की, आरोपी महिला नासिक में उसके रिश्तेदारों की पड़ोसी है। महिला के 3 बच्चे भी है। और वह करीब 3 साल से उसके लड़के के साथ  कथित तौर पर यौन संबंध बना रही है। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन बच्चों की मां ने बनाए नाबालिग से यौन संबंध

महाराष्ट्र के ठाणे में एक मां ने 32 वर्षीय महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़के की मां ने एक महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी महिला उसके नाबालिग बेटे के साथ करीब तीन साल से यौन संबंध बना रही है। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने उसके बेटे को कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाए है। और वह अकसर मुंबई आकर उसके बेटे से भी मिलती थी और उसने नाबालिग बेटे को शराब पिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। लड़के की मां ने बताया कि, महिला 3 बच्चों की मां है। शिकायत के मुताबिक, लड़का स्कूल न जाकर महिला से मिलने नासिक जाता था। जिसके बारे में मां को भनक लग गई। नाबालिग की मां ने पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दि है।

2019 से दिसंबर 2022 तक चल रहा था यौन संबंध का घिनौना खेल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात 2019 से दिसंबर 2022 के बीच की है। इस मामले की शिकायत सोमवार को लड़के की मां ने पुलिस थाने में की थी। शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

 

Exit mobile version