छत्तीसगढ़: 13 साल की गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

chattisgarh crime: 13 year old minor gave birth

छत्तीसगढ़ के कोरबा से शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक 13 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। वहीं इस मामले के तहत पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, हिरासत में मौजूद आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

13 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

 

ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। यहां पिछले साल जून में एक 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रेप की घटना की जानकारी नाबालिग ने डर से अपने परिजनों को नहीं दी। लेकिन हाल ही में उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया जिससे पूरा परिवार सकते में आ गया। बच्चे को जन्म देने के बाद नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। परिवार ने मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक टीम बनाई और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश मे जुटी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

 मुख्य आरोपी फरार

पुलिस में दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सामूहिक दुष्कर्म की घटना पिछले साल 22 जून को हुई थी। मुख्य आरोपी तीन साथियों के साथ लड़की को अपने साथ तब ले गया था जब वह घर पर अकेली थी।’ उन्होंने बताया कि आरोपी लोग लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘भयभीत लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई और उसने 26 जनवरी को अपने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, दुष्कर्म को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

 

Exit mobile version