गाजियाबाद: 13 साल के लड़के ने 6 साल की मासूम के साथ रेप के बाद की हत्या

gaziabad 6 year girl raped

गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक 13 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया फिर बच्ची के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। ये शर्मनाक घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बच्ची अपने घर के पिछवाड़े झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल हालत में पाई गई। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़का पुलिस की हिरासत में है। फिलहाल मामले की पूछताछ जारी है।

रेप के बाद ईंट से कुचलकर हत्या

ये सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के मोदीनगर गांव का है। यहां शनिवार की सुबह 10 बजे करीब एक 13 साल के लड़के ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़के ने बच्ची का सिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी कि तभी किशोर लड़का उसे बहला-फुसलाकर घर के पिछवाड़े झाड़ियों में ले गया। बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद लड़के ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने बताया की जब लड़की का काफी खून बह गया, तो लड़के ने पास के एक ट्यूबवेल पर हाथ धोए, अपनी खून से दागदार हुई शर्ट को बदला और स्कूल चला गया।

बच्ची को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया

दरअसल, शनिवार की सुबह बच्ची के बहुत देर तक ना मिलने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। मासूम को अपने घर के पिछवाड़े में घायल पाया देख उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ खेलने के दौरान ये छोटी लड़की लापता हो गई थी।

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 टीम बनाई। जांच पड़ताल के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया। कुछ सवालों के बाद, वह टूट गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

 

 

 

Exit mobile version