Lohri 2023 : 13 या 14 कब की जाएगी लोहड़ी पूजा, जानिए सही तिथि और मुहूर्त

Lohri 2023

Lohri 2023

Lohri 2023 : लोहड़ी का पर्व, पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार होता हैं। इस दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और कई अन्य राज्यों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। महीने भर पहले से ही घरों में इस पर्व की तैयारी शुरू हो जाती हैं। लोहड़ी के दिन लोग घर के आंगन, छत, पार्क या चौराहों पर अग्नि पूजा करते है।

खासतौर पर ये पर्व कृषि और प्रकृति को समर्पित होता है, क्योंकि खेतों में इस समय फसल लहलहाने लगती हैं। इसी वजह से लोहड़ी (Lohri 2023) के प्रसाद में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक और मूंगफली बाटी जाती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी, 2023 को मनाया जाएगा। हालांकि, पूजा का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी की रात 8:57 पर है। बता दें कि मकर संक्रांति पर्व से के एक दिन पहले लोहड़ा का त्यौहार (Lohri 2023) मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी 2023 की रात 8:21 पर सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।

भांगड़ा-गिद्दा कर मनाते है पर्व को खास

लोहड़ी (Lohri 2023) के दिन एक जगह, लकड़ियों को इकट्ठा कर उसमें आग लगाई जाती हैं। साथ ही उसकी 7 या 11 बार परिक्रमा करते समय उसमें गुड़, तिल, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती है। इसके अलावा ढोल और नगाड़ों के बीच भांगड़ा-गिद्दा भी किया जाता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version