तुर्की-सीरिया भीषण भूकंप में फंसे 10 भारतीय, मरने वालो का आंकड़ा गया 15,000 का पार

15,000 dead as Turkey, Syria earthquake

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप ने बड़ी तबाही मचा दी है। तुर्की में लगभग 100 सालों बाद इतना विनाशकारी भूकंप आया है, जिसमें हज़ारों लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दस भारतीय लोग भी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये सभी भारतीय सुरक्षित है। लेकिन एक भारतीय के लापता होने की खबर सामने आई है।

15000 लोगों ने गंवाई जान

तुर्की-सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप ने अभी तक 15,000 लोगों की जान ले ली है। दोनों देशों में मलबे का ढेर बन चुकी इमारतों से अभी भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है। इन दोनों देशों से हृदयविदारक तस्वीरें सामने आई है। वहीं विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्की में 10 भारतीय लोग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। जिनमें से एक की लापता होने की खबर सामने आई है। आपको बता दे कि, तुर्की में करीब 3 हजार भारतीय हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि, तुर्की के भूकंप प्रभावित हिस्सों में फंसे ये भारतीय लोग सुरक्षित है। वहीं भारत सरकार लापता भारतीय के परिवार के संपर्क में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भारत चार सैन्य परिवहन विमानों में तुर्की को राहत सामग्री भेज चुका है।

भारत ने भेजी मदद

भारत की तरफ से तुर्की भेजे गए चार विमानों में से दो में एनडीआरएफ की टीमें हैं और दो सी-17 में मेडिकल टीमें हैं। चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों के साथ एक सी-130 विमान भी सीरिया भेजा है। टीमों के पास 15 दिनों के ऑपरेशन के लिए राशन और टेंट मौजूद है। इन टीमों में सात वाहन, चार स्निफर डॉग, पांच महिलाओं सहित 107 बचावकर्ता थे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के ऑपरेशन के लिए पहली बार गए हैं। एक तीसरी टीम की आवश्यकता थी, इसे बुधवार को वाराणसी से एयरलिफ्ट किया गया। इस टीम में 51 बचावकर्मी और चार वाहन हैं।

 

Exit mobile version