हर 5 सेकंड में 1 व्यक्ति की जाती है Diabetes से जान, आकड़े कर देंगे हैरान

International Diabetes Federation Report

International Diabetes Federation Report

International Diabetes Federation Report : आज के समय में स्वस्थ और हेल्थी लाइफस्टाइल होना बहुत जरूरी हैं। एक बार इसके बिगड़ने से कई बीमारियां हो सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी दो बीमारियां है, जो हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहीं है। हालांकि ये दोनों बीमारियां आपस में भी जुडी हुई हैं।

डायबिटीज (diabetes) और मोटापा (Obesity), ये दोनों ऐसी बीमारी है, जिसने इस वर्ष बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाया है। हाल ही, में की गई स्टडी में पता चला है कि इन दोनों बीमारियों से दुनिया की एक बड़ी आबादी ग्रस्त है।

हर 5 सेकंड में 1 व्यक्ति की गई जान

अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ (International Diabetes Federation) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में डायबिटीज से 537 मिलियन (53 करोड़ 70 लाख) लोग ग्रसित हैं। डायबिटीज, विश्व में इस कदर फैल रहीं है कि इसने इस वर्ष हर 10 में से 1 व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। 67 लाख (6.7 मिलियन) लोगों की मौत का कारण सिर्फ डायबिटीज (Diabetes) ही हैं। इसका मतलब है कि इससे (Diabetes) हर 5 सेकंड में 1 की व्यक्ति की मौत होती है।

इस रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि 541 मिलियन बालिग में डायबिटीज का खतरा बढ़ा हैं। साथ ही ये (Diabetes) 20 से 70 साल तक के लोगों को बहुत जल्द अपना शिकार बनता है।

1 अरब से भी ज्यादा लोगों की गई जान

दुनियाभर में इस वक्त 1 अरब से भी ज्यादा लोग मोटापे (Obesity) का शिकार हैं। केवल इस वर्ष 650 मिलियन लोग इससे ग्रसित हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वर्ष 2025 तक करीब 167 मिलियन लोग इसका (Obesity) शिकार हो चुके होंगे।

Exit mobile version