हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक

Honey-Singh

हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। हनी सिंह को एक करोड़ एलिमनी देनी पड़ी।

Honey Singh and wife Shalini Talwar divorced:

मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। पिछले साल शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल थे और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। उस समय, उन्होंने अधिनियम की धारा 18 के तहत अदालत से सुरक्षा का आग्रह किया था और अदालत से ‘स्त्रीधन’ (एक महिला के स्वामित्व वाली मूल्यवान चीजें) और उसके अन्य सामान को वापस देने का अनुरोध किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को समझौते के रूप में एक करोड़ रुपये देने पड़े हैं। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट के जज विनोद कुमार ने फैसला सुनाया। हनी सिंह ने एलिमनी राशि के रूप में एक करोड़ का चेक सील्ड लिफाफा शालिनी को सौंप दिया।

मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी। बता दें कि शालिनी ने घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 करोड़ का गुजारा भत्ता मांगा था। अब एक करोड़ में उनके बीच समझौता हो गया।

2011 में किया था प्रेम विवाह

दोनों स्कूल में मिले और प्यार हो गया। 10 साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने जनवरी 2011 में दिल्ली के एक फार्महाउस में पारंपरिक सिख विवाह समारोह में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए। अनुष्ठान में एक गुरुद्वारे में फेरे (पवित्र अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाना) भी शामिल था। अब वो आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं।

हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई थी फटकार और आपसी बातचीत का दिया सुझाव


बीते साल अगस्त में हनी सिंह को तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार वे कोर्ट में पेश नहीं हुए इसपर कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।

3 सितंबर 2021 को हनी सिंह ने एक आवेदन दाखिल किया था और मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया था। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जज ने सुनवाई के दौरान हनी सिंह और शालिनी तलवार को अपने चैम्बर में बुलाकर समझाया। दोनों को आपसी बातचीत से इस विवाद को सुलझाने का सुझाव भी दिया गया।

हनी सिंह ने किया था खंडन

39 वर्षीय हनी सिंह ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘20 साल की मेरी साथी/पत्नी शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय हैं। मेरे गीतों के लिए कठोर आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।’ हनी सिंह लिखते हैं, ‘मैं सभी आरोपों का पूरी तरह से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।’

Exit mobile version